गुरुग्राम में ऐक्टर चंद्रचूड़ की कोठी के बाहर चला बुलडोज़र, वह बोले- और कुछ तो नहीं टूटेगा
गुरुग्राम में प्रशासन ने शुक्रवार को डीएलएफ फेज़-1 में ऐक्टर चंद्रचूड़ सिंह की कोठी के बाहर बुलडोज़र से अवैध कब्ज़ा हटाया। इस दौरान अभिनेता खुद अफसरों से बात करते नज़र आए और उन्होंने पूछा कि और कुछ तो नहीं टूटेगा। इसके जवाब में अफसरों ने ना में सिर हिला दिया और इस कार्रवाई के बाद अफसरों ने उनसे हाथ मिलाए।