गुरुग्राम में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में 100 से ज़्यादा झुग्गियां जलकर हुईं खाक

गुरुग्राम (हरियाणा) के बसई चौक इलाके में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई जिसमें 100 से ज़्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने 15 से अधिक गाड़ियों और 50 दमकलकर्मियों की मदद से करीब 2-घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया।

Load More