गुरुग्राम में गड्ढे में बाइक लेकर गिरा डिलीवरी बॉय तैरकर निकला बाहर, JCB से निकाली गई बाइक
गुरुग्राम (हरियाणा) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें सड़क के गड्ढे से एक बाइक जेसीबी की मदद से निकाली जा रही है। दरअसल, गुरुग्राम में बसई रोड पर एक डिलीवरी बॉय बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया था और वह तैरकर बाहर निकला। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "यह हरियाणा का सिंगापुर है।"