गुरुग्राम में गलत दिशा से आ रही SUV से टकराकर बाइकर की हुई मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंज़र
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर गलत दिशा से आ रही एसयूवी से सामने से टकराकर एक तेज़ रफ्तार बाइकर की मौत हो गई है। यह घटना 15 सितंबर की है जिसका खौफनाक मंज़र मृतक अक्षत (21) के दोस्त प्रधुम्न के कैमरे में कैद हो गया है। टक्कर लगते ही अक्षत बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा था।