गुरुग्राम में टॉयलेट सीट के नीचे से आ रही थी अजीब आवाज़ें, तुड़वाया पॉट तो देखकर डर गए
गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव के एक घर में टॉयलेट सीट के नीचे से कुछ दिनों से अजीब आवाज़ें आ रही थीं जिसके बाद डरे हुए मकान मालिक ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ कंज़र्वेटर अनिल गंडास और उनकी टीम को दी। जब टीम ने सीट तोड़नी शुरू की तो वहां लगभग 6 फीट लंबा और बेहद ज़हरीला स्पेक्टैकल्ड कोबरा दिखाई दिया।