गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टूटी हाईटेंशन लाइन, लगा 5-10 किलोमीटर लंबा जाम

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर नरसिंहपुर के पास 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन विद्युत लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई जिसके बाद एक्सप्रेस-वे के दोनों कैरिजवे पर करीब 5 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया।

Load More