गुरुग्राम में नाले में पड़े ड्रम के अंदर मिला युवक का शव, शरीर पर था सिर्फ अंडरवियर
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक नाले में पड़े ड्रम में अंदर गठरी में बंधा हुआ एक युवक का शव मिला है। नाले से भयंकर बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और आशंका है कि बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।