गुरुग्राम में पार्किंग स्टाफ ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर किया हमला, टूटी हाथ की हड्डी
कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक अमित गुप्ता ने आरोप लगाया है कि गुरुग्राम में एक पार्किंग अटेंडेंट ने लोहे की रॉड से उनपर हमला किया जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और हाथ की हड्डी टूट गई। गुप्ता संग यह घटना पार्किंग के लिए जगह ढूंढते समय हुई। वह भारतीय वायु सेना के 'ऑपरेशन सफेद सागर' का हिस्सा थे।