गुरुग्राम में बारिश के पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से 3 लोगों की हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में बुधवार को भारी बारिश के बीच 3 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ व घटना के समय तीनों अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूटकर गिर गया था जिससे करंट पानी में उतर गया।