गुरुग्राम में बारिश से भरे पानी में स्कूली छात्रों के फंसने के बाद जारी हुए दिशा-निर्देश
गुरुग्राम में जलभराव में कई छात्र घंटों तक स्कूल बसों में फंसे रहे जिसके बाद ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश दिया कि जलभराव वाली सड़कों पर स्कूल बसें नहीं चलेंगी। प्राधिकरण ने कहा कि सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग न होने पर बच्चों को स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा और किसी बच्चे को जलमग्न/सुनसान बस स्टॉप पर नहीं उतारा जाएगा।