गुरुग्राम में बोलेरो से आए चोर थार की स्टेपनी चुराकर हुए फरार, कैमरे में कैद हुई घटना
गुरुग्राम (हरियाणा) में थाने से महज़ 200 मीटर दूर न्यू कॉलोनी में बोलेरो गाड़ी से आए चोरों ने एक थार कार से स्टेपनी चुरा ली और मौके से फरार हो गए। यह वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ बोलेरो को भी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।