गुरुग्राम में बस ने कार को मारी टक्कर, कार सवारों ने पीट-पीटकर की बस चालक की हत्या
गुरुग्राम में रविवार शाम एक मिनीबस के कार से टकराने के बाद कार सवार 4 लोगों ने 37-वर्षीय बस चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि बस चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।