गुरुग्राम में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर 'हस्की' ने किया हमला, सामने आया वीडियो
हरियाणा के गुरुग्राम में एक पालतू 'हस्की' कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश जताया है। एक यूज़र ने लिखा, "कुत्तों को पालने वाले लोग आजकल बेहद गैर-ज़िम्मेदार हो गए हैं।"