गुरुग्राम में महिला ने 8 किमी की जर्नी ढाई घंटे में की पूरी, कहा- यहां घर जाना महाभारत है
हंसी सोनी नामक महिला ने गुरुग्राम में ऑफिस से घर जाने की व्यथा सुनाते हुए कहा है, "ऑफिस से घर जाना महाभारत है, 2.5 घंटे में 8 किलोमीटर की जर्नी पूरी की, आखिरकार घर पहुंच गई।" उन्होंने कहा, "दूर-दूर तक आप जहां तक देख सकते हैं, हर तरफ ट्रैफिक है...बहुत ही गंदा जाम, कुछ भी नहीं मिलता है।"