गुरुग्राम में महिला ने बिल्डिंग की 7वीं मंज़िल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक 21-वर्षीय चिकित्सा सहायक जूली ने आवासीय सोसायटी की बिल्डिंग की 7वीं मंज़िल से कथित तौर पर छलांग लगा दी जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जूली ने एक दिसंबर की रात बिल्डिंग से छलांग लगाई थी। बकौल पुलिस, मृतका के परिजन ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।