गुरुग्राम में विदेशियों को ठगने वाले फर्ज़ी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
गुरुग्राम साइबर अपराध पुलिस ने सेक्टर 55 इलाके में एक घर में कथित रूप से चलाए जा रहे फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपी रग्बी मैच, फुटबॉल मैच और संगीत कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराने के बहाने विदेशी नागरिकों को ठग रहे थे।