गुरुग्राम में वाहनों के वर्कशॉप में आग लगने से 16 लग्ज़री गाड़ियां जलकर हुईं खाक
गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-41 में एक कार वर्कशॉप में लगी आग में करीब ₹7 करोड़ की 16 लग्ज़री गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने बताया है कि जिस समय आग लगी उस समय वर्कशॉप में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इन गाड़ियों में मर्सिडीज़, ऑडी क्यू 5, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, फोर्ड इको स्पोर्ट और जगुआर शामिल हैं।