गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी व 4 बच्चों की ज़हर देकर की हत्या, नस काटकर की खुदकुशी की कोशिश
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक शख्स ने अपनी पत्नी व 8-14 साल के चार बच्चों की कथित तौर पर ज़हर देकर हत्या कर दी और हाथों की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। पुलिस ने घर में खून से लथपथ आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।