गुरुग्राम में सड़क पर हवा में उड़ती गाड़ियों और ट्रक के वीडियो हुए वायरल; लोगों ने दी प्रतिक्रिया
गुरुग्राम में सड़क पर ब्रेकर के कारण हवा में उड़ती गाड़ियों और ट्रक के वीडियो वायरल हुए हैं। दरअसल, स्पीड ब्रेकर आसानी से नहीं दिख रहा है क्योंकि इस पर कोई सफेद रंग नहीं है। वीडियो को लेकर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "क्या विश्वस्तरीय सड़कें बन रही हैं?" कई यूज़र्स ने ब्रेकर को 'जानलेवा' बताया।