गुरुग्राम मेट्रो का होगा विस्तार, पालम विहार से द्वारका सेक्टर-21 तक चलेगी मेट्रो
गुरुग्राम में जल्द ही मेट्रो का विस्तार किया जाएगा और पालम विहार से द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस परियोजना को अक्टूबर 2022 में हरियाणा सरकार ने मंज़ूरी दे दी थी। राज्य सरकार के अधिकारी के मुताबिक, इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹1,687 करोड़ होगी और राज्य सरकार ₹1,541 करोड़ वहन करेगी।