गुरुग्राम व नोएडा में कहां-कहां है रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति और कितनी है कुल कीमत?
वायनाड लोकसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे के अनुसार, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर गुरुग्राम-नोएडा में ₹27.64 करोड़ की 4 कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। गुरुग्राम में सेक्टर 53 (सेंट्रम प्लाज़ा यूनिट नंबर-518), सेक्टर 51 (मेफील्ड गार्डन) व सेक्टर 48 (बेस्टेक बिज़नेस टावर) और नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में उनकी संपत्ति है।