'पैरों में गिरकर माफी मांगेगा', नोएडा में पार्किंग विवाद में युवक ने पुलिसकर्मी से की धक्का-मुक्की
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (यूपी) में रविवार रात पार्किंग को लेकर विवाद के दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक पुलिसवाले से 'पैरों में गिरकर माफी मांगेगा' कहता नज़र आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई।