ग्रेटर नोएडा PNB बैंक घोटाला, क्या आपका पैसा सुरक्षित है? जानिए बैंक ने क्या दिया जवाब
ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा में बचत खातों और एफडी में हुई धोखाधड़ी के बाद जमाकर्ताओं में चिंता है। बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि सभी असली दावों का भुगतान किया जाएगा। PNB अब तक ₹43 लाख के 3 दावे सेटल कर चुका है और मामले की जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा है।