ग्रेटर नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लड़के ने दूसरे को मारा चाकू, हुई मौत
ग्रेटर नोएडा के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।