ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोग हुए बीमार
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की ईको विलेज 2 सोसायटी में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से महिलाओं व बच्चों सहित 200 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। सोसायटी के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले कैमिकल से पानी की टंकी की सफाई की गई थी। लोगों ने उल्टी, पेट दर्द व दस्त की शिकायत की है।