ग्रेटर नोएडा में 27वीं मंज़िल से गिरी 3 वर्षीय बच्ची, 12वें फ्लोर पर अटकने से बची जान
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शुक्रवार को 27वीं मंज़िल से गिरी एक 3 वर्षीय बच्ची 12वें फ्लोर की बालकनी में अटक गई जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। बालकनी में गिरी बच्ची की तस्वीर सामने आई है जिसमें वह खून से लथपथ नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।