ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच के मैदान को सुखाने के लिए पंखे का हुआ इस्तेमाल
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में मंगलवार को अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच का मैदान सुखाने के लिए पेडस्टल फैन का इस्तेमाल किया गया। मैच आधिकारिक तौर पर सोमवार को सुबह 10 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते पहले दिन मैच नहीं खेला जा सका था और दूसरे दिन भी गीली आउटफील्ड के चलते मैच शुरू नहीं हो पाया।