ग्रेटर नोएडा में एक घर में मृत मिले 5 लोग, बिस्तर पर एक-दूसरे से लिपटे पड़े थे शव
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में एक दंपति व 3 बच्चे शामिल हैं और उनके शव बिस्तर पर एक-दूसरे से लिपटे मिले। बकौल रिपोर्ट्स, सभी आखिरी बार नूडल्स खाकर सोए थे। प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइज़निंग का लग रहा है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।