ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज़ रफ्तार कार, 5 लोगों की हुई मौत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश) पर रविवार सुबह एक तेज़ रफ्तार कार सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक परिवार के बताए जा रहे जिनमें 3 महिलाएं थीं। बकौल पुलिस, चालक की मौके पर मौत हुई जबकि अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।