ग्रेटर नोएडा में कुत्ते को दिए दूध में शख्स ने मिलाई शराब, विरोध करने पर युवक को पीटा
ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने गली के कुत्ते के दूध में शराब मिलाकर उसे पिलाने की कोशिश की और युवक के विरोध करने पर पिता-भाई संग उसके घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने कुत्ते के लिए दूध रखा था जिसमें शख्स ने शराब मिलाई थी।