ग्रेटर नोएडा में केमिकल प्लांट में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के 20 वाहन

ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है और इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 से ज़्यादा गाड़ियां पहुंची हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और उसके बाद आग लगी। फैक्ट्री घनी आबादी वाले औद्योगिक इलाके में है जिससे जोखिम की आशंका बनी हुई है।

Load More