ग्रेटर नोएडा में जलती हुई फॉर्च्यूनर का वीडियो आया सामने, अंदर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में जलती हुई फॉर्च्यूनर कार का वीडियो सामने आया है जिससे एक प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद हुआ है। हत्या के बाद शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है और मृतक के 2 दोस्त हिरासत में लिए गए हैं। बकौल पुलिस, प्रकरण में ज्वेलरी के लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है।