ग्रेटर नोएडा में डीएम ऑफिस के सामने युवक ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सूरजपुर में मंगलवार को डीएम ऑफिस के सामने एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक अपनी समस्या के समाधान के लिए पिछले कई दिनों से डीएम ऑफिस के चक्कर लगा रहा था और मानसिक तनाव में था।