ग्रेटर नोएडा में ढहाए गए रिटायर्ड अधिकारियों और नेताओं के 12 अवैध फार्म हाउस
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शनिवार को सदर तहसील की टीम ने बुलडोज़र चलाकर 12 अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया और अन्य फार्म हाउस को हटाने के लिए नोटिस जारी किया। ये फार्म हाउस कुछ रिटायर्ड अधिकारियों और नेताओं के बताए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं हैं।