ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी से 200 लोगों के बीमार पड़ने पर बिल्डर पर लगा ₹5 करोड़ का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की ईको विलेज 2 सोसायटी में दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर पर ₹5 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है। सोसायटी के लोगों ने दावा किया था कि पानी की टंकी की सफाई के बाद दूषित पानी की आपूर्ति की गई थी।