ग्रेटर नोएडा में फर्ज़ी ISO सर्टिफिकेट के नाम पर की गई ₹68 लाख की ठगी, 6 आरोपी अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में फर्ज़ी आईएसओ सर्टिफिकेट और ब्रांड प्रमोशन के नाम पर कंपनियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बकौल रिपोर्ट्स, गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट हुए हैं और गिरोह ने 3 साल में ₹68 लाख की ठगी की है। आरोपियों के पास से 9 लैपटॉप, 9 टैब, कई फोन बरामद हुए हैं।