ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने युवती से पूछा- क्या ये नया आईफोन है?; 'हां' सुनते ही झपटकर हुए फरार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (यूपी) में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती का आईफोन-18 प्रो छीन लिया जिसे उसने 3-दिन पहले ही खरीदा था। बकौल युवती, ई-रिक्शा पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए उसने मोबाइल निकाला था जिसे देखकर बाइक सवार 2 युवकों ने पूछा 'यह नया वाला आईफोन है?' और उसके मुस्कुराकर 'हां' कहते ही उन्होंने मोबाइल झपट लिया।