ग्रेटर नोएडा में भयंकर वायु प्रदूषण के बीच फ्लैट से ली गई तस्वीर में दिखा पीला आसमान
ग्रेटर नोएडा में भयंकर वायु प्रदूषण के बीच एक फ्लैट की बालकनी से दिखे पीले आसमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर करने वाली X यूज़र रितु पूरन ने लिखा, "दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई चीख-चीखकर बोल रहा है कि घर में रहो।" वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को बहुत खराब श्रेणी का एक्यूआई दर्ज हुआ।