ग्रिड एक्पिमेंट्स OFS के ज़रिए 8.38% हिस्सेदारी बेचेगी
पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन सॉल्यूशंस प्रोवाइडर जीई वर्नोवा की प्रमोटर कंपनी ग्रिड एक्पिमेंट्स ने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए 8.38% हिस्सेदारी बेचने का एलान किया जिसके लिए ₹1,550/शेयर का बेस प्राइस तय किया गया है। नॉन रीटेल इंवेस्टर्स के लिए यह ओएफएस आज दोपहर (मंगलवार) 3:30 बजे तक और रीटेल इंवेस्टर्स व अन्य के लिए 27 नवंबर को खुलेगा।