गार्ड ने हॉस्टल में छात्र के साथ किया अननैचुरल सेक्स और की हत्या; 'नपुंसक' कहकर चिढ़ाते थे बच्चे
जहानाबाद (बिहार) में गुरुकुल हॉस्टल के वॉशरुम में यूकेजी के 5 साल के छात्र का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के गार्ड ने छात्र के साथ अननैचुरल सेक्स किया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। बकौल पुलिस, बच्चे उसे 'नपुंसक' कहकर चिढ़ाते थे जिससे वह कुंठित हो गया था।