गार्ड्स पर हमला कर झारखंड में बाल सुधार गृह से भागे 20 से अधिक नाबालिग, वीडियो आया सामने

चाईबासा (झारखंड) स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार शाम सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 20 से अधिक नाबालिग गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे भागते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सुधार गृह में खेलते वक्त बच्चों में विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने जमकर उत्पात मचाया और कुर्सी-टेबल व पंखे तोड़ डाले।

Load More