गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को मिला नवरत्न का दर्जा, शेयरों को लग सकते हैं पंख
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स (GRSE) को केंद्र सरकार ने नवरत्न का दर्जा दे दिया है। गौरतलब है, FY26 में कंपनी का राजस्व ₹7,002 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹748 करोड़ रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अब तक करीब 15% चढ़ चुके इस शेयर में नवरत्न का दर्जा मिलने के बाद और तेज़ी की उम्मीद जताई जा रही है।