ग्रीनलैंड मुद्दे पर ट्रंप से बातचीत के लिए तैयार हुए प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से ग्रीनलैंड मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे अंदर स्वतंत्रता की इच्छा है। यह ऐसी चीज़ है जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेनमार्क के साथ सभी संबंध खत्म कर रहे हैं।"