ग्रैमी टिकट और प्राइवेट चार्टर तक! देश के सबसे महंगे क्रेडिट कार्ड में मिलती हैं कौन-कौनसी सुविधाएं?
देश के सबसे महंगे क्रेडिट कार्ड अब लग्ज़री लाइफस्टाइल का एंट्री पास बन गए हैं। एक्सिस प्राइमस में ₹5-लाख की जॉइनिंग और ₹3-लाख सालाना फीस है। इस कार्ड पर ग्रैमी अवॉर्ड्स टिकट, प्राइवेट एयर चार्टर डिस्काउंट, टारमैक ट्रांसफर, गोल्फ सुविधाएं और लग्ज़री होटल अपग्रेड जैसे बेनेफिट मिलते हैं। ये सुपर-प्रीमियम कार्ड खासतौर पर हाई-इनकम ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं।