ग्रामीण डाक सेवक के 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती में क्या है राज्यवार वेकेंसी?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 में देशभर में 44,228 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार से आवेदन की शुरुआत हो गई है। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 4,588, मध्य प्रदेश में 4,011, तमिलनाडु में 3,789, महाराष्ट्र में 3,170, राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, पश्चिम बंगाल में 2,543, झारखंड में 2,104 और गुजरात में 2,034 पदों पर भर्ती होगी।