गैर-मुस्लिम होने के कारण उन्हें टीम से हटाया गया: लिटन दास को लेकर बासित अली
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम में लिटन दास को शामिल नहीं किए जाने पर कहा है, "लिटन के साथ बहुत बड़ी ज़्यादती हुई है। वह गैर-मुस्लिम हैं तो टीम से हटा दिया गया।" उन्होंने कहा, "लिटन के बगैर बांग्लादेश की टीम नहीं बनती है। उन्हें बाहर करना बहुत खराब फैसला है।"