गिरिराज को बिहार के बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों ने घेरा, गाड़ी छोड़ बाइक से निकले

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय (बिहार) पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की गाड़ी को रविवार को प्रदर्शन कर रहे संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने घेर लिया जिसके बाद सिंह गाड़ी छोड़कर बाइक से रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वे मंत्री को मांगपत्र सौंपने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बाद में भीड़ से सिंह की गाड़ी को छुड़वाया।

Load More