गुरुवार को फिर से खोला जाएगा जगन्नाथ मंदिर का 'रत्न भंडार'

पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को बताया कि 'रत्न भंडार' का आंतरिक कक्ष गुरुवार को सुबह 9:51 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच फिर से खोला जाएगा। 'रत्न भंडार' के आभूषणों को मंदिर के अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जाएगा। यह फैसला एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी व अन्य अधिकारियों की बैठक में हुआ।

Load More