गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचेगी T20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम
टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम 4 जुलाई को भारत लौटेगी और टीम को लेकर एक विशेष विमान सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचेगा। दरअसल, तूफान बेरिल के कारण टीम के बारबाडोस से निकलने में देरी हुई है। बीसीसीआई द्वारा अरेंज की गई एक विशेष चार्टर फ्लाइट से बारबाडोस में फंसे भारतीय मीडिया के सदस्य भी भारत आएंगे।