गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, निवेशकों के ₹4,000 करोड़ डूबे; जानें क्या रहे कारण
भारतीय शेयर बाज़ार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 83,536 पर व निफ्टी 46 अंक गिरकर 25,476 पर बंद हुआ। इसके कारण निवेशकों को ₹4,000 करोड़ का नुकसान हुआ। बकौल एक्सपर्ट्स, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी और जून तिमाही के अर्निंग सीज़न की शुरुआत के कारण निवेशक सतर्क हैं और गिरावट दिख रही है।